हज़रत ए सैय्यद बहाउद्दीन शाह रहमतुल्लाह अलैह का संदल मुबारक आज


अनुराग लक्ष्य, 30 मई
सलीम बस्तवी अज़ीज़ी,
मुम्बई संवाददाता।
बीती रात उस वक्त सुरमई और खुशबू से मुअत्तर हो गई, जब मुंबई वासी हज़रत बहाउद्दीन शाह रहमतुल्लाह अलैह के आस्ताने मुबारक पर चल रहे उर्स मुबारक में शामिल हुए। साथ ही अपने सलात ओ सलाम का नज़राना पेश करके अपनी अकीदत और मुहब्बत का इज़हार किया।
एक हुजूम उमड़ा, और देखते ही देखते सड़कें अकीदत मंदों से पूरी तरह लबरेज़ हो गईं। मज़ार ए मुकद्दस की रौनक देखने लायक थी, ऐसा लगा जैसे फरिश्तों ने मुंबई की सरजमीन पर अपनी रूहानियत का जलवा बिखेर रखा है।
ज़ायरीन हमेशा की तरह फूल इत्र और सुनहरी चादरों को पेश करके अपनी अपनी ज़बान में खुशगवार ज़िंदगी के लिए दुआएं मांगी।
आज 30 मई संदल मुबारक के मौके पर दूर दराज से आए मेहमानों का इस्तकबाल किया जाएगा और जायरीन अपनी अपनी मुरादों को हज़रत बहाउद्दीन शाह रहमतुल्लाह अलैह के आस्तान ए मुबारक पर मारूज़ा पेश करके अपनी अकीदत का इज़हार भी करते नज़र आयेंगे।
दरगाह शरीफ कमेटी ने दरगाह के करीब जायरीनों के जरूरतों का खास ख्याल रखा है, जिसे आने जाने वाले लोगों को किसी दिक्कत या परेशानी का सामना न करना पड़े।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *