*केतकी वेलफेयर सेवा संस्थान* की संस्थापिका व अध्यक्षा श्रीमती वन्दना उपाध्याय जी के नेतृत्व में आज चिलबिला के महुली बाजार में स्थित वृद्धाश्रम में संस्था के प्रति निष्ठावान एवं समाज सेवा मे तत्पर संस्था की सदस्या नीतू जी जो कि किन्नर समाज से है उनके सौजन्य से वहां पर रहने वाले सभी वृद्ध पुरुष एवं महिलाओं को वस्त्र वितरित किया गया और सभी वृद्धजनों का आशीर्वाद प्राप्त किया गया । संस्था की अध्यक्षा श्रीमती वंदना उपाध्याय जी द्वारा नीतू जी के इस कार्य की सराहना की गई और साथ ही मे दृद्ध जनों के घुटनों के दर्द के लिए मारकंडेय आयुर्वेदिक तेल भी दिया गया। उक्त अवसर पर आश्रम के केयर टेकर श्री अम्बिका प्रसाद जी , संस्था की सदस्या नीतू गौतम के साथ अन्य सदस्य भी मौजूद रहे।