लिटिल फ्लावर कान्वेंट स्कूल के समर कैम्प में बच्चे सीख रहे स्काउटिंग- अपर्णा सिंह

बस्ती। लिटिल फ्लॉवर कान्वेंट स्कूल के समर कैम्प में दूसरे दिन टोली का ध्वज, पेट्रोल कॉर्नर, मर्यादा सभा, संकेत वार्ता, मार्च पास्ट, कलर पार्टी, ध्वज शिष्टाचार, आदि की जानकारी प्राप्त की भारत स्काउट और गाइड उत्तर प्रदेश जनपद बस्ती द्वारा संचालित शिविर के दूसरे दिन का उद्घाटन लिटिल फ्लावर कान्वेंट स्कूल सुरेंद्रनगर कटरा में ध्वजारोहण के साथ हुआ, कार्यक्रम का उद्घाटन विद्यालय की प्रधानाचार्य अर्पणा सिंह ने करते हुए कहा कि इस प्रशिक्षण से बच्चों के अंदर नैतिक गुणों का विकास होता है और बच्चों आत्मविश्वास बढ़ता है, सही समय पर, सही निर्णय लेने की क्षमता का विकास होता है, भारत स्काउट और गाइड उत्तर प्रदेश जिला संस्था बस्ती से आए हुए जिला संगठन कमिश्नर स्काउट प्रताप शंकर पांडेय ,ट्रेनिंग काउंसलर विजय ने शिविर के दूसरे दिन बच्चों को टोली का ध्वज, मर्यादा सभा, पेट्रोल कॉर्नर, संकेत वार्ता तथा विभिन्न स्काउटिंग के खेलों के माध्यम से प्रशिक्षण की शुरुआत किया, इस अवसर पर लिटिल फ्लॉवर स्कूल के कोऑर्डिनेटर तन्मय पांडेय का सराहनीय योगदान रहा इस मौके पर स्वाति, रितिका, मधु, श्रद्धा, प्रीति, साक्षी, डिंपल तिवारी, गुलशाद, आलोक, आकांक्षा, राजमणि, पूजा आदि की सहभागिता रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *