चोरी की योजना बनाते हुए चोरी के उपकरण के साथ 03 नफर अभियुक्त गिरफ्तार

बहराइच – पुलिस अधीक्षक महोदय बहराइच द्वारा अपराध एंव अपराधियो के विरुद्ध कार्यवाही एवं अवैध शराब निष्कर्षण व बिक्री के संबंध में दिये गये निर्देश के क्रम में श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक महोदय ग्रामीण डाँ0 पवित्र मोहन त्रिपाठी व श्रीमान क्षेत्राधिकारी महोदय मिहींपुरवा राहुल पाण्डेय के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम जुर्म जरायम को रोकने हेतु मुझ प्रभारी निरीक्षक ददन सिंह के कुशल नेतृत्व में गठित टीम द्वारा दिनांक 18.05.2024 को थाना क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम वहदग्राम खडिया से चोरी की योजना बनाते हुए 03 नफर अभियुक्तो को गिरफ्तार किया गया ।

उल्लेखनीय है कि उ0नि0 दिवाकर तिवारी मय हमराह का0 गौरव कुमार , का0 अभिषेक चौरसिया व का0 अभिषेक त्रिवेदी के साथ देखभाल क्षेत्र में मामूर थे कि जरिए मुखबिर खास सूचना मिली कि वहदग्राम खडिया के पास 03 व्यक्ति चोरी करने की योजना बना रहे है मौके से अभियुक्तगणो को सरिया पेचकस टार्च व चाभी बरामद किया गया । गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 259/2024 धारा 401 भादवि पंजीकृत कर अभियुक्तगणो को माननीय न्यायालय भेजा गया । अभियुक्त का नाम पता में  इद्दू पुत्र पटलू नि0 मक्कापुरवा दा0 गायघाट थाना मोतीपुर जनपद बहराइच, महेश पुत्र कन्हैयालाल नि0 जंगलपुरवा दा0 मटिहा थाना नानपारा जनपद बहराइच , दिनेश पुत्र ननकू प्रसाद लोध नि0 जंगलपुरवा दा0 मटिहा थाना नानपारा जनपद बहराइच

गिरफ्तारी करने वाले पुलिस टीम में प्र0 नि0 ददन सिंह  , उ0 नि0  दिवाकर तिवारी  , प्रशि0 उ0 नि0 आशुतोष सिंह , का0 अभिषेक चौरसिया , का0 गौरव कुमार , का0 अभिषेक त्रिवेदी आदि

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *