स्लोगन से जली अलख, मतदान को मतदाता दिखाएंगे ललक -स्वीप टीम

बस्ती। प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक विद्यालय महुआ लखनपुर विकास क्षेत्र कप्तान गंज में बेसिक शिक्षा विभाग के बैनर तले जनपदीय स्वीप कोर टीम सदस्य आशीष श्रीवास्तव, कुलदीप सिंह, राकेश पाण्डेय, दिव्यांश त्रिपाठी, अंगद पांडेय, सत्या पांडेय, नेहा निधि सिंह द्वारा मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में प्रतिभाग लोगों को जागरूक किया, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अनूप कुमार ने बताया आज आयोजित मतदाता जागरूकता के अंतर्गत स्लोगन प्रतियोगिता में बच्चों द्वारा मतदान करने की अपील की गई और आने वाले दिनों के कार्यक्रमों में अलग-अलग तिथियों को रंगोली प्रतियोगिता, खेलकूद प्रतियोगिता तथा फूड स्टॉल प्रतियोगिता प्रस्तावित है जो मतदाता जागरूकता के लिए प्रासंगिक होगी साथ ही स्वीप का सदस्यों को उनके द्वारा चलाए जा रहे शेड्यूल के अनुसार कार्यक्रम के सफल संचालन की बधाई दी, प्रधानाध्यापक राम गोपाल मौर्य, खुशबू वर्मा, गिरिजा देवी, श्याम बिहारी तथा एआरपी प्रदीप जायसवाल ने सहयोग किया, स्वीप का हस्तनिर्मित बैज लगाकर सभी का स्वागत किया गया, स्वीप सदस्य आशीष श्रीवास्तव ने कहा देश में जितने ही अधिक नागरिकों को मताधिकार प्राप्त रहता है उस देश को उतना ही अधिक जनतांत्रिक समझा जाता है, सदस्य राकेश पांडेय ने कहा चुनाव में प्रत्येक मतदाता उस अधिकार का प्रयोग करें जोकि समाज, राज्य और देश की भलाई के लिए बहुत जरूरी है क्योंकि भारत एक लोकतांत्रिक देश है, कुलदीप सिंह ने मतदाता जागरूकता शपथ दिलाई कहा मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए जनपद के स्काउट गाइड अभियान बनाकर मतदाताओं को जागरुक कर रहे हैं, आज के स्लोगन प्रतियोगिता में पूर्व माध्यमिक विद्यालय पारा, वेदपुर नचना, बटेला, कन्या विक्रमजोत, प्रा वि पूरे हिन्दू पचवस आदि की सहभागिता रही, प्रधान अध्यापक शाम बिहारी, घनश्याम तिवारी, गरिमा यादव, खुशबू वर्मा, जितेंद्र कुमार, अनिल दीक्षित, गिरिजा देवी, शिव प्रकाश, पूजा, रीता पांडेय, वंदना मौर्य, किरन, जिया, रोशन, रोहित आदि की सहभागिता रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *