पीठासीन अधिकारी एवं मतदान अधिकारी प्रथम का प्रथम प्रशिक्षण जनपद स्तर पर प्रशिक्षित मास्टर ट्रेनर द्वारा तीन दिवसों में दो पालियों मे हुआ आयोजित

रिपोर्ट कालिन्दी तिवारी संतकबीरनगर

संत कबीर नगर। लोक सभा समान्य निर्वाचन-2024 में लगे पीठासीन अधिकारी एवं मतदान अधिकारी प्रथम का प्रथम प्रशिक्षण जनपद स्तर पर प्रशिक्षित मास्टर ट्रेनर के द्वारा एच0आर0पी0जी0 कॉलेज खलीलाबाद मे तीन दिवसों मे दो पालियों मे आयोजित हुआ, जिसमे अनुपस्थित, विलंब से आने वाले, परीक्षा में असफल कार्मिकों का पुन: प्रशिक्षण एवम परीक्षा का आयोजन 13 कमरों में किया गया।
मुख्य विकास अधिकारी/ प्रभारी अधिकारी कार्मिक संत कुमार ने अवगत कराया कि कार्मिकों का द्वितीय प्रशिक्षण में मतदान दल के सभी कार्मिक रहेंगे, प्रशिक्षण में सभी की समय से उपस्थिति अनिवार्य होगी। प्रथम प्रशिक्षण प्राप्त कार्मिकों को निर्देश दिया गया है कि प्राप्त करायी गयी अध्ययन समाग्री, ट्रेनिंग में दी गई जानकारी के आधार पर अपनी तैयारी करें, ताकि मतदान को सफलता पूर्वक संम्पन कराया जा सके। किसी भी जानकारी हेतु कार्मिकों को सुझाव दिया गया कि अपने कक्ष के मास्टर ट्रेनर से संपर्क कर समाधान प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *