अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2: द रूल का धमाकेदार टीजर रिलीज, साड़ी, झुमके और घुंघरू पहने पुष्पा राज का दिखा फायरी अंदाज

अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2: द रूल का धमाकेदार टीजर रिलीज, साड़ी, झुमके और घुंघरू पहने पुष्पा राज का दिखा फायरी अंदाज
साउथ के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन आज अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं. इस मौके पर एक्टर की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘पुष्पा 2 : द रूलÓ के मेकर्स ने फैंस को बड़ा तोहफा देते हुए फिल्म का टीजर जारी कर है. टीजर काफी धमाकेदार है और इसमें अल्लू एक बार फिर पुष्पा राज बनकर दर्शकों का दिल जीतते नजर आ रहे हैं. खास बात ये है कि  ‘पुष्पा 2 : द रूलÓ के टीजर में पुष्पा राज का इस बार फायरी अंदाज रौंगटे खड़े कर देने वाला है.
‘पुष्पा 2 : द रूलÓ के टीजर में अल्लू अर्जुन का लुक होश उड़ा देने वाला है. उनका ये अवतार आज तक नहीं देखा होगा. टीजर में अल्लू साड़ी पहने और पूरे मेकअप के साथ नजर आ रहे हैं. सिर से पांव तक एक्टर का लुक काफी पावफुल है. 8 सेकंड के टीजर में एक्टर एक्शन करते हुए भी नजर आ रहे हैं. ओवरऑल  ‘पुष्पा 2 : द रूलÓ के टीजर ने फिल्म के लिए एक्साइटमेंट को सातवें आसमान पर पहुंचा दिया है.
अल्लू अर्जुन ने एक्स पर टीजऱ शेयर करते हुए लिखा, जन्मदिन की शुभकामनाओं के लिए मैं आप सभी को थैंक्यू देता हूं! मेरा दिल ग्रेटिट्यूड से भरा है. प्लीज इस टीजऱ को धन्यवाद कहने के मेरे तरीके के रूप में लें!
साल की अच अवेटेड फिल्म पुष्पा 2: द रूल की दूसरी झलक आज आइकन स्टार अल्लू अर्जुन के जन्मदिन के मौके पर जारी की गई.  टीजऱ ने रिलीज़ होते ही इंटरनेट पर तहलका मचा दिया. टीजर में एक्टर का लुक काफी जबरदस्त है और टीजर देखने के बाद फैंस फिल्म की रिलीज का इंतजार नहीं कर पा रहे हैं.
सुकुमार द्वारा निर्देशित, ‘पुष्पा 2: द रूलÓ में रश्मिका मंदाना, फहद फासिल, जगदीश प्रताप बंडारी और सुनील ने अहम रोल प्ले किया है. ये सभी सितारे फिल्म के पहले पार्ट में भी दमदार भूमिकाओं में नजर आए थे. । पुष्पा 2 को और भी रोमांचक बनाने वाली बात यह है कि अर्जुन ने पहली फिल्म के लिए बेस्ट एक्ट का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीता था.
‘पुष्पा 2: द रूलÓ की रिलीज का हर किसी को बेसब्री से इंतजार है. फिल्म का हर अपडेट जानने के लिए फैंस काफी बेताब रहते हैं. ऐसे में बता दें कि ये फिल्म इस साल स्वतंत्रता दिवस पर यानी 15 अगस्त 2024 को बड़े पर्दे पर दस्तक देगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *