पौली। धनघटा थाना क्षेत्र के दुल्हापार गाँव के सिवान मे मंगलवार को विद्युत शार्ट सर्किट से लगी आग से लगभग दस बीघा गेहूँ कि फसल जलकर राख हो गई। ग्रामीणो के अथक परिश्रम से आग पर काबू पाया गया।
जानकारी के अनुसार स्थानीय थाना क्षेत्र के दुल्हापार के चौराहे से परसहर जाने वाले मार्ग पर लगे विद्युत पोल पर लगे विद्युत तार से शार्ट सर्किट होने से पोल के समीप गेहूँ कि फसल मे आग पकड लिया देखते ही देखते सेराज,अब्दुल मोईद,इमरान,इस्तेखार अहमद,सजीमुल्लाह,मो०आजम,मो ०अहसन्,शफीउल हक,मोइनुल हक,ओबैदुर्रहमान,असदुलहक,मिशबा हुर्रहमान,मजीबुर्रहमान ,जफुरुल हक सहित लगभग डेढ दर्जन किसानो कि फसल को आग कि लपटे अपने चपेट मे ले लिया। आग बुझाने के लिए आस-पास से सैकड़ों लोग इक्कट्ठा होकर आग बुझाने मे जूट गये। सूचना पर मौके पर पहुँचे अपने सहयोगी पुलिसकर्मियों के साथ चौकी प्रभारी पौली रजनीश राय आग बुझाने मे सहयोग करते हुए आग बुझाने वाले लोगो का सहयोग करते रहे। सूचना पर दमकल कर्मियो ने भी आग बुझाने मे सहयोग किया। लगभग घन्टो मेनहत के बाद आग बुझाने मे सफलता मिली।
Post Views: 155