लखनऊ: कंटेनर ने आटो और टेंपो में मारी टक्कर,2 की मौत,कई घायल

लखनऊ  यूपी की राजधानी लखनऊ से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां पीजीआई अस्पताल के गेट के बाहर सुबह एक भीषण हादसा हो गया है, इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है, हालाकि की इसकी अधिकारिक पुष्टि नहीं की गई।वहीं कई लोगों के घायल होने की भी खबर है। दरअसल एक तेज रफ्तार कंटेनर ने एक टेंपो और ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे टेंपो का पिछला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को पास के एपेक्स ट्रामा सेंटर टू पहुंचाया है। जहां उनका इलाज चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *