सड़क हादसे में घायल को हाईवे देवदूत प्रमोद ओझा ने पहुंचाया अस्पताल

सड़क हादसे में घायलों के लिए फ़रिश्ते से कम नहीं है प्रमोद ओझा

कप्तानगंज बस्ती। फोरलेन पर गढहा गौतम ओवर ब्रिज के पास मोटरसाइकिल की ठोकर से एक फर्नीचर मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया साइकिल सवार को भी हल्की चोट आई। सूचना पर पहुंचे हाईवे देवदूत प्रमोद ओझा ने घायलों को उपचार के लिए सीएचसी कप्तानगंज में भर्ती कराया।जहां गंभीर चोटे आने के चलते मजदूर को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।

घटना देर शाम तकरीबन 7:00 बजे कप्तानगंज थाना क्षेत्र के गढहा गौतम ओवर ब्रिज के पास की बताई जा रही है।बताया जाता है की हरैया से बस्ती की तरफ जा रहे मोटरसाइकिल सवारने पैदल जा रहे एक मजदूर को पीछे से ठोकर मार दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया मोटरसाइकिल सवार को भी हल्की चोटे आई जबकि मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर सड़क हादसों में घायलों के लिए फरिश्ता बन कर पहुंचने वाले प्रमोद ओझा मौके पर पहुंचे और अपनी कार से गंभीर मजदूर और घायल मोटरसाइकिल सवार को उपचार के लिए सीएचसी कप्तानगंज में भर्ती कराया जहां घायल मजदूर की पहचान हीरा 38 वर्ष पुत्र प्रभु नाथ निवासी धौरहरी थाना सोनहा जिला बस्ती के रूप में हुई। जबकि मोटरसाइकिल सवार की पहचान हरीश 30 पुत्र रामनयन निवासी भट्ट रनिया वा थाना वाल्टरगंज जिला बस्ती के रूप में हुई। सूचना पर पुलिस पहुंची और मोटरसाइकिल को कब्जे में ले लिया। घायल मजदूर हीरा को चिकित्सकों ने गंभीर छोटे आने के चलते जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। प्रभारी निरीक्षक कप्तानगंज दीपक दुबे ने बताया कि घायल को गंभीर अवस्था में घायलों की मदद में तत्पर रहने वाले प्रमोद ओझा द्वारा सीएचसी कप्तानगंज में भर्ती कर गया था।जिसमें एक मजदूर को गंभीर चोटें आने के चलते जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *