बस्ती – उत्तर प्रदेश के जिला बस्ती में थाना पुरानी बस्ती पुलिस द्वारा 800 ग्राम अवैध गांजा के साथ 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।
मिली जानकारी के अनुसार थानाध्यक्ष पुरानी बस्ती महेश सिंह के नेतृत्व में थाना पुरानी बस्ती पुलिस द्वारा आज दिनांक 19.3.2024 को संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग के दौरान मेहदावल रोड़ रसुलपुर रोड़ के पास समय 08.40 बजे अभियुक्त सूरज चौहान पुत्र राम नौकर निवासी दूधराक्षे थाना रुधौली जनपद बस्ती को 800 ग्राम अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया जिसके संबंध में थाना पुरानी बस्ती पर मु0अ0स0 55/2024 धारा 8/20 NDPS Act पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण कर अभियुक्त को माननीय न्यायालय रवाना किया गया।
अभियुक्त का अपराधिक इतिहास में मु0अ0सं0 271/23 धारा 8/20 NDPS ACT थाना पुरानी बस्ती जनपद बस्ती , मु0अ0सं0 55/24 धारा 8/20 NDPS ACT थाना पुरानी बस्ती जनपद बस्ती।
गिरफ्तार करने वाले पुलिस टीम में थानाध्यक्ष पुरानी बस्ती महेश सिंह जनपद बस्ती। , उ0नि0 नन्दलाल सरोज थाना पुरानी बस्ती जनपद बस्ती। , का0 अभिषेक शर्मा थाना पुरानी बस्ती जनपद बस्ती भी रहे।