गरीबों की मदद के लिए राहत ए इंसानियत फाउंडेशन ने चलाई मुहिम

बेरोजगार लोगो को ठेले और सामान लगाने के लिए दी जाएगी आर्थिक मदद

लोग अपने बल पर खड़े हो,कोई किसी के आगे हाथ न फैलाए,यही मेरी कोशिश है:चांद कुरैशी

लखनऊ।राहत ए इंसानियत फाउंडेशन की टीम द्वारा जरूरतमंदो की मदद के लिए एक मुहिम चलाई गई है जिसमे बेरोजगार लोगो को ठेले और सामान लगाने के लिए आर्थिक मदद की जा रही है और कुछ जरूरत मंद लोगो को खोखा और रोजगार करने के लिए भी आर्थिक मदद की जा रही है।इसी तरह बेवा औरतों के लिए सिलाई मशीन और बच्चो के लिए शिक्षा का इंतजाम कराया जा रहा है।बच्चों को स्कूली बस्ते,किताबे आदि दी जाएंगी।समाज में जरूरतमंदो को आत्मनिर्भर बनने के लिए राहत ए इंसानियत फाउंडेशन के अध्यक्ष चांद कुरैशी ने विशेष मुहिम की शुरूवात की है।उन्होंने बताए कि हमारी कोशिश है कि ज़्यादा से ज़्यादा लोग आत्मनिर्भर रहे और किसी के आगे हाथ न फैलाए और लोग ज्यादा मेहनत करे और अपने परिवार का सही से पालन पोषण कर सके।उल्लेखनीय है कि समाजसेवी चांद कुरैशी से कोरोना काल में हजारों लोगो को आक्सीजन गैस और खाद्य सामग्री उपलब्ध कराई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *