महिला के खाते से 76548 रूपये उड़ाए

बस्ती(आरएनएस)। साइबर ठग ने जालसाजी से एक महिला के करा कर उसके खाते में सेंध लगा दी। जालसाज ने बातों बातों में उलझा कर 76548 रूपये महिला के खाते से निकाल लिए। कोतवाली में रिया सचदेवा निवासनी पिकौरादत्तूराय कोतवाली ने अज्ञात के खिलाफ तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। तहरीर में बताया है कि उसके पास फोन आया कि बैक के आग्रह पर क्रेडिट कार्ड दे दिया गया और क्रेडिट कार्ड प्रार्थिनी के घर पर पहुंचा तो अगले दिन फोन आया और बताया कि आइसीआईसीआई बैक का कर्मचारी हूं क्रेडिट कार्ड आरम्भ करने के लिये उसने ओटीपी मांगा। पीड़िता ने जैसे ही ओटीपी बताया उसके खाते से जालसाजों ने 76548 रूपये उड़ा दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *