सत्रह लोगों पर दर्ज हुआ मुकदमा

बस्ती14 मार्च उत्तरप्रदेश के बस्ती जिले ले में मारपीट की अलग-अलग छह घटनाओं में पुलिस ने  सत्रह लोगों पर  मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की है। कप्तानगंज थानाक्षेत्र के मुडेरिया गांव में देवता प्रसाद मिश्र को गांव के ही रामपाल, सोहन, विजय पाल व नेबुलाल ने आपसी रंजिश को लेकर पिटाई कर दी। रुधौली थानाक्षेत्र के मुनियांव गांव में पेड़ काटने के विवाद को लेकर अशोक कुमार को गांव के ही राजेश पाण्डेय में मारपीट कर घायल कर दिया। लालगंज थानांतर्गत थाल्हापार गांव में ममता को गांव के ही ददिबल, मोनू व सोनू ने मारपीट कर घायल कर दिया। पुरानी बस्ती थानाक्षेत्र के महुडर रेहरवा निवासी इन्द्रावती को पुरानी रंजिश को लेकर उदयभान, सूरज, राजन, गोरखनाथ व दुर्गावती ने मिल कर मारापीटा है। छावनी क्षेत्र के देवखर मिश्र गांव निवासी राममनोहर को गांव के ही जसवंत ने पिटाई कर दी। कलवारी क्षेत्र के पड़री गांव में रामनाथ को आटा चक्की पर बकाया को लेकर प्रभाकर, विशाल व राजन ने मिल कर मार पीट  किया पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *