पौली। पौली विकास क्षेत्र के शनिचरा बाजार स्थित राम जानकी मार्ग के किनारे स्थापित दुर्गा मंदिर का 2 करोड़ 79 लाख रुपये मे सुंदरीकरण कर पर्यटक स्थल के रूप में विकसित करने के लिए विधान परिषद सदस्य सुभाष यदुवंश ने वैदिक मंत्रोचार द्वारा भूमि पूजन किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री यदुवंश ने कहा कि 2 करोड़ 79 हजार की लागत से मंदिर परिसर के सुंदरीकरण का कार्य शीघ्र शुरु होगा। साथ-साथ इस मंदिर को पर्यटक स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार सर्व समाज की सरकार है। बिना भेदभाव के सभी को प्रत्येक योजना का लाभ मिलता है। राम मंदिर के साथ साथ अन्य मंदिरो का भी जीर्णोधार कर पर्यटक स्थल के रुप मे विकसित हो रहा है। राम जानकी मार्ग का चौड़ीकरण का कार्य भाजपा सरकार में ही संभव था। अन्य सरकारे परिवारवाद के साथ साथ जाति देख कर योजना का लाभ देती थी। भाजपा सरकार पिछडो की सरकार है। इसी मे हित है। लोकसभा चुनाव सन्निकट है। तमाम दल के लोग प्रलोभन देने का काम करेंगी लेकिन उनके बहकावे मे न आकर फिर भाजपा सरकार बनाए।
भाजपा के जिलाध्यक्ष जगदंबा लाल श्रीवास्तव , प्रमुख संघ के जिलाध्यक्ष राम मिलन यादव, चिक्कन सिंह, एपीएम पर्यटन विभाग के राजेंद्र प्रसाद, पर्यटन अधिकारी विकास नारायण, दिगपाल पाल, बबन शर्मा, कपिल देव कनौजिया, पवन कसौधन, राम अजोर कसौधन, भरत, भुवाल चौधरी, अनिल जायसवाल समेत तमाम लोग मैजूद रहे।
Post Views: 150