संवाददाता अनुराग उपाध्याय।
बिहार प्रतापगढ़:-शिवालयों में श्रद्धालुओं ने हर हर महादेव के नारे लगते रहे और जलाभिषेक करते रहे। प्रतापगढ़ जनपद के बाघराय थाना क्षेत्र के बिहार बाजार रामदासपट्टी में स्थित प्राचीन जीर्णोद्धार मंदिर बिहारेश्वर नाथ धाम में शुक्रवार को महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर बाबा भोलेनाथ के श्रद्धालुओं का उमड़ा जनसैलाब लगे हर हर महादेव के नारे और जलाभिषेक करते हुए किया ॐ नमः शिवाय का जाप। बाबा भोलेनाथ का जल चढ़ाने के लिए भक्तो का लगा रहा दिनभर ताता,दिनभर होता रहा जलाभिषेक। यहाँ बिहारेश्वरनाथ धाम मंदिर पर श्रद्धालुओं का मेला देखते हुए बाघराय प्रशासन ने भी कसी अपनी कमर,महाशिवरात्रि पर्व के मद्देनजर मंदिर में जलाभिषेक हेतु प्रशासन के निगरानी में दिनभर हुआ बिहारेश्वर नाथ धाम में जलाभिषेक।