महेन्द्र कुमार उपाध्याय
अयोध्या। महाशिवरात्रि के मौके पर अयोध्या के शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब।भगवान राम की नगरी में भोलेनाथ की जयकारों से रही है गूंज।शिवरात्रि के मौके पर राम नगरी में दिख रहा है उत्साह। सुबह से ही श्रद्धालुओं सरयु में कर रहे हैं स्नान। सरयू के घाट से शिवालयों तक शिव भक्तों की दिख रही है भीड़।भगवान राम के पुत्र कुश के द्वारा स्थापित सिद्ध पीठ नागेश्वर नाथ पर उमडा आस्था का सैलाब।आसपास के जिलों के भी श्रद्धालु कर रहे हैं। सुबह 3:00 बजे से ही चल रहा है जलाभिषेक और दर्शन पूजन का दौर।आज दिनभर महाशिवरात्रि के मौके पर रामनगरी में होंगे विभिन्न धार्मिक आयोजन।देर शाम नगर भ्रमण पर निकलेगी भगवान भोलेनाथ की बारात। सिद्ध पीठ नागेश्वर नाथ मंदिर पर भगवान शिव माता पार्वती के साथ बंधेंगे वैवाहिक रश्म में।भगवान की बारात नन्दी पर सवार भोले रामनगरी की सड़कों पर करेंगे भ्रमण।जगह जगह पर भोलेनाथ की बारात का होगा स्वागत उतारी जाएगी आरती।भगवान भोलेनाथ को चढ़ाई जाएगी हल्दी देर रात शुरू होगा विवाह पूरी रात राम शिव भक्तों के लिए खुला रहेगा सिद्ध पीठ नागेश्वर नाथ का द्वार।रात भर भगवान शिव और माता पार्वती की होगी विवाह।वैवाहिक रश्म में कन्या पक्ष और वर पक्ष रहेंगे मौजूद शिव भक्त होंगे बाराती।सभी मंदिरो में सुरक्षा के दृष्टिगत भारी पुलिस बल तैनात।