बस्ती 6 मार्च उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में एक युवती का सिवान में कटहल के पेड़ पर शव लटकता हुआ मिला है।आपको बताते चलें कि बस्ती जिले के दुबौलिया थाना क्षेत्र के खदरा गांव में उस समय हड़कंप मच गया जब गांव के सिवान में कटहल के पेड़ से युवती का शव फंदे से लटकता मिला, सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है, मिली जानकारीके अनुसार रामफेर खेत में पानी चलाने के लिए सिवान में गए थे, उन्होंने गांव की बिंदु नाम की युवती का शव पेड़ से फंदे से लटकता देखा, जिसके बाद उन्होंने इस की सूचना मृतिका के घर वालों और गांव वालों को दी, परिजनों ने पहुंच कर शव को पेड़ से नीचे उतारा गया।घटना के बावत ए एस पी ओपी सिंह ने बताया की युवती के शव को कब्जे में ले लिया गया है, यह दुखद घटना है, जांच के लिए पुलिस टीम लगाई है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर ही कार्यवाही की जाएगी।