3 से 5 मार्च तक चला यजुर्वेद परायण यज्ञ

बस्ती 6 मार्च  पिकौरा निकट बाजार हड़ही,हरैया जनपद-बस्ती में श्री रमन प्रजापति के घर पर उनके आयोजकत्व में दिनांक ०३से०५-३-२०२४ तक यजुर्वेद पारायण यज्ञ पं०हरिहर मुनि के पौरोहित्य में बहुत हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ जिसमें अनेक विषयों पर भजनोपदेशक श्री सत्येन्द्र वर्मा द्वारा अपने सुमधुर गीतों के माध्यम से सारगर्भित व्याख्यान दिए गये। आर्य समाज गांधी नगर बस्ती के तत्वावधान में यह कार्यक्रम वहां की जनता व धर्मावलंबियों में काफी रोचक व प्रेरणा दायक लगा।दूर दूर से क्षेत्रीय जनता यजुर्वेद पारायण यज्ञ में आहुति देकर व भजनोपदेश सुन कर अपने को धन्य पाया। क्षेत्र के बहुत से संभ्रांत व्यक्ति कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *