कुदरहा, बस्ती: कुदरहा विकास क्षेत्र के जिभियांव गांव में सोमवार को ट्यूबल के पास गेहूँ की खेत में घायल नीलगाय को तड़पते देख ग्राम प्रधान प्रतिनिधि व ग्रामीणों ने जेसीबी पर लाद राजकीय पशु चिकित्सालय कुदरहा पहुंचाए। पशु चिकित्सा अधिकारी ने प्राथमिक उपचार कर वन विभाग को सौप दिया।
गांव के उत्तर सिवान में ट्यूबल के पास घायल नीलगाय विगत तीन दिनों से तडप रही थी। ग्रामीणों के कहने पर पशु चिकित्साधिकारी ने उपचार किया था। लेकिन लाभ न होते देख प्रधान प्रतिनिधि सदरूद्दीन और ग्रामीणों ने बुलडोजर पर लादकर पशु अस्पताल पहुंचाया। जहां पर घायल नीलगाय का उपचार कर वन विभाग को सौंप दिया। वन विभाग की टीम ने घायल नीलगाय को जिला मुख्यालय ले गए।
इस संबंध में पशु चिकित्साधिकारी डा० फजील खान ने बताया कि नीलगाय विद्युत स्पर्ध होने से झुलस गया था। दो दिन पहले उपचार किया था। पुनः उपचार कर वन विभाग को टीम को सौप दिया गया।