साली की शादी से लौटा और फांसी लगा ली  

इंदौर,01 मार्च(आरएनएस)। पलासिया थाना क्षेत्र में युवक ने फांसी लगा ली। उसकी साली की शादी थी। वह शादी से लौटा और फांसी लगा ली। घटना बड़ी ग्वालटोली की है। बबलू प्रसादीलाल ने फांसी लगाई है। पूरा परिवार शादी में गया था। बेटा कपड़े बदलने आया तो पिता को फंदे पर लटका देखा। बबलू शादी के कार्यक्रम बीच में छोड़कर आ गया था। घर आकर उसने फांसी लगा ली। उधर बिलपुर में 47 वर्षीय योगश अडवानी ने एसिड पीकर जान दी है। राजेंद्र नगर थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि योगेश कुछ दिनों से बीमारी से परेशान थे। एसिड पीने के बाद स्वजन उन्हें अस्पताल लेकर गए, जहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *