संवाददाता अनुराग उपाध्याय।
कुंडा,प्रतापगढ़।
प्रतापगढ़ जिले के कुंडा तहसील क्षेत्र के घनश्याम गिरि गर्ल्स ऑफ एजुकेशन कॉलेज चकवड़ में आज दिनांक 28 -2 -2024 को प्रोफेसर राजेंद्र सिंह रज्जू भैया विश्वविद्यालय प्रयागराज से संबद्ध महाविद्यालय घनश्याम गिरि गर्ल्स कॉलेज आफ एजुकेशनचकवड़ के मेधावी छात्र/छात्राओं को स्मार्ट फ़ोन वितरित किया गया।और प्राचार्य के सयोजन में मुख्य अतिथि पूर्व प्रमुख अनुभव यादव ने सत्र 2022 वा 2023 के मेधावियों को स्मार्ट फोन वितरित किया।मेधावियों को फोन वितरित करते हुए मुख्य अतिथि अनुभव यादव ने कहा कि छात्र/छात्राओं को स्मार्ट फोन प्राप्त होने से भविष्य में कैरियर बनाने में सहयोग मिलेगा।और युवा स्मार्टफोन का उपयोग ज्ञान वृद्धि के लिए करें।और वर्तमान केन्द्र सरकार एवं उत्तर प्रदेश सरकार शिक्षा के प्रति संवेदनशील है।उन्होंने कहा कि युवा स्मार्टफोन का सही दिशा में सदुपयोग कर अपने भविष्य को उज्जवल बनाएं।इस दौरान कॉलेज के प्रबंधक घनश्याम गिरि आदि लोग मौजूद रहे।और चकवड के प्रधान बृजेश सिंह, सुशील सिंह, के साथ समस्त शिक्षक स्टाफ प्रकाश नारायण मिश्रा, पुष्पेंद्र तिवारी, सुधाकर, राजेंद्र पांडे, जितेंद्र गिरी, शैलेंद्र सिंह, अंकुर शुक्ला, संतलाल, व छात्र-छात्राओं के अभिभावक गण मौजूद रहे इस दौरान सभी छात्र-छात्राओं कोई स्मार्टफोन का वितरण करके उनके उज्जवल भविष्य की कामना विशिष्ट अतिथि अनुभव यादव, ने कहा डिजिटल युग में स्मार्टफोन का बहुत महत्व है उसके माध्यम से शिक्षा की उच्च स्तर को बखूबी समझा जा सकता है इसमें महत्वपूर्ण जानकारियां पढ़ने के साथ सामान्य ज्ञान की जानकारियां सहित शिक्षा के क्षेत्र में कई जानकारियां प्राप्त की जा सकती हैं वही बी एड में 22 छात्राएं और 26 छात्र को मिला स्मार्टफोन वहीं दूसरी ओर बीएससी की 29 छात्राएं और 23 छात्र को स्मार्टफोन वितरण किया गया औऱ प्रबंधक घनश्याम गिरि गिरि ने विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना की।