संदिग्ध परिस्थितियों में मिला कमरे में युवक का शव

बस्ती 25 फरवरी उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के लालगंज थाना अंतर्गत महसो पश्चिम टोला स्थित एक युवक 28 वर्षीय बलराम  जो शनिवार को पत्नी को लेकर मुखलिसपुर गया था एक शादी समारोह के दौरान पत्नी को छोड़कर वह बोला कि हम बाहर कमाने के लिए जा रहे हैं घर पर आते ही कमरे को बंद कर दिया उसके भाई किशन ने खाना खाने के लिए उसको कई बार बुलाया लेकिन दरवाजा नहीं खुला धक्का देखा दरवाजा खोला गया तो कमरे के अंदर के दृश्य को देखकर लोगों के होश उड़ गए उसे तत्काल ओपेक चिकित्सालय कैली में भर्ती के लिए लाया गया जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया मौत की सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया परिजन लाश का अंतिम संस्कार करना चाहते थे लेकिन पुलिस को सूचना मिलते ही पुलिस ने लाश को अपने कब्जे में लेकर पोस्टपार्टम के लिए भेज दिया थाना प्रभारी ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद जब रिपोर्ट आएगी तभी घटना की सही जानकारी हो पाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *