बस्ती, 25 फरवरी। राज्य कर विभाग, उत्तर प्रदेश के 77 वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में राज्य कर विभाग बस्ती व टैक्सेशन बार एसोसिएशन बस्ती के बीच एक सद्भावना क्रिकेट मैच का आयोजन शहीद सत्यवान सिंह स्टेडियम में किया गया। इस आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में श्रीराम सिंह ज्वाइन्ट कमिश्नर (कार्यपालक) राज्य कर, गोरखपुर सम्भाग-ए, उपस्थित रहे।
उन्हें राज्य कर परिवार बस्ती द्वारा स्मृति चिन्ह तथा टैक्सेशन बार एसोसिएशन की ओर से श्रीमद्भगवद् गीता प्रदान कर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि द्वारा इस सुअवसर पर राज्य कर विभाग में उत्कृष्ट कार्य हेतु उपेन्द्र यादव उपायुक्त एवं दिलीप प्रियदर्शी सहायक आयुक्त को प्रशस्ति पत्र भी प्रदान किया गया। राज्य कर एकादश की ओर से कप्तान उपेन्द्र यादव उपायुक्त, उप कप्तान मनोज कुमार यादव सहायक आयुक्त एवं टैक्स बार एसोसिएशन एकादश के कप्तान शशांक कुमार सोनी एडवोकेट, उपकप्तान मनमोहन श्रीवास्तव ’काजू’ एडवोकेट रहे।
टास जीतकर उपेन्द्र यादव (उपायुक्त) द्वारा बैटिंग करने का निर्णय लिया गया तथा पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 03 विकेट पर 264 रन बनाए जिसमें श्री मनोज कुमार यादव (सहायक आयुक्त) द्वारा नाबाद 73 रन, सूरज शुक्ला वरिष्ठ सहायक द्वारा 49 रन, उपेन्द्र यादव (उपायुक्त) द्वारा 41 रन, दिलीप प्रियदर्शी (सहायक आयुक्त) द्वारा 23 रन एवं उदय प्रताप सिंह राज्य कर अधिकारी द्वारा 28 रन का योगदान दिया गया। जीत के लक्ष्य कुल 265 रनों का पीछा करते हुए टैक्सेशन बार एसोसिएशन एकादश 20 ओवर में 05 विकेट पर मात्र 128 रन ही बना सके तथा राज्य कर एकादश की टीम 136 रनों से मैच जीत गयी।
टैक्सेशन बार एसोएशिन की तरफ से मनमोहन श्रीवास्तव ’काजू’ एडवोकेट ने सर्वाधिक 45 रन नाबाद का योगदान अपनी टीम को किया गया। मैच की समाप्ति पर मुख्य अतिथि ने सभी खिलाड़ियों को सम्मानित किया। मैन आफ द मैच का पुरस्कार मनोज कुमार यादव सहायक आयुक्त (नाबाद 73 रन), बेस्ट बालर का पुरस्कार प्रवीण कुमार पाण्डेय सहायक आयुक्त (04 ओवर-07 रन-02 विकेट), बेस्ट बैट्समैन का पुरस्कार सूरज शुक्ला वरिष्ठ सहायक (14 गेंद पर 49 रन नाबाद) तथा बेस्ट फील्डर का पुरस्कार एम०के० सिंह एडवोकेट को प्रदान किया गया। इस सद्भावना मैच में वरिष्ठ अधिवक्ता राजेन्द्र गुप्ता, राजेश श्रीवास्तव, ओ०पी० गुप्ता, कैलाश मोहन श्रीवास्तव, सूर्यनारायण गुप्ता एवं अन्य अधिवक्ताओं के साथ-साथ राज्य कर विभाग के सहायक आयुक्त अनिल कुमार शर्मा, विकास कुमार गुप्ता सहायक आयुक्त अजय कुमार श्रीवास्तव सहायक आयुक्त एवं अन्य समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।