पहली बार ड्रोन चलाएंगी महिलाएं

प्रयागराज 24 फरवरी ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को आत्मनिर्भर और आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए डबल इंजन की सरकार निरंतर प्रयास कर रही है। ग्रामीण आजीविका मिशन की तरफ से ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाली महिलाओं को ड्रोन उड़ाने का प्रशिक्षण देकर उनकी आर्थिक आय में बढ़ोत्तरी की जा रही है। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़ी  समूह की महिलाओं को ड्रोन सखी का प्रशिक्षण प्रदान उन्हे आत्म निर्भर बनाना इसी का हिस्सा है। कुंभ नगरी प्रयागराज में भी अब महिलाएं ड्रोन संचालन के लिए तैयार हैं।
कुंभ नगरी प्रयागराज में भी ड्रोन दीदी योजना की शुरुआत हो चुकी है। प्रयागराज के राष्ट्रीय आजीविका मिशन के उपायुक्त राजीव कुमार सिंह बताते हैं कि ड्रोन सखी योजना का उद्देश्य  ग्रामीण क्षेत्र में महिला स्वयं सहायता समूहों को ड्रोन प्रदान करके उन्हें कृषि क्षेत्र में सशक्त बनाना है। प्रयागराज में प्रथम इसके प्रथम  चरण में दो महिला स्वयं सहायता समूह का चयन किया गया था जिसकी 13 महिलाओं को ड्रोन संचालन की ट्रेनिंग भी दी जा चुकी है।
प्रयागराज में 13 महिलाओं का   इसके लिए चयन किया किया गया है। इसमें साहिल आजीविका महिला स्वयं सहायता समूह से कल्पना पाठक, विकास महिला स्वयं सहायता समूह से मालती देवी, यमुना आजीविका स्वयं सहायता समूह से पुष्पा देवी, शिव महिला स्वयं सहायता समूह से राधिका और रागिनी पटेल, चंदा आजीविका स्वयं सहायता समूह से शर्मिला यादव ,  मां संतोषी आजीविका स्वयं सहायता समूह से सुषमा यादव, शारदा आजीविका स्वयं सहायता समूह से सीमा पाल, कनक आजीविका स्वास्थ्य सहायता समूह से ज्योति कुशवाहा, अल्लाह आजीविका स्वयं सहायता समूह से रहनुमा बानो सिराज शेख, सरस्वती आजीविका स्वयं सहायता समूह से बबीता देवी, जय मां शारदा आजीविका स्वयं सहायता समूह से पारुल यादव का और शीतला  आजीविका स्वयं सहायता समूह से खुशबू यादव शामिल हैं। इन सभी ड्रोन दीदियों ने ड्रोन संचालन का प्रशिक्षण समस्तीपुर से पूरा कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *