महेन्द्र कुमार उपाध्याय
अम्बेडकरनगर l जागरण पहल और रेकिट इंडिया के संयुक्त पहल पर आज ग्राम पंचायत मानिकपुर बसखारी अंबेडकर नगर में एल0जी0डी0 अर्चना मौर्य ने 25 महिलाओ को विश्व स्वास्थ्य संगठन के सात सूत्रों पर प्रशिक्षण दिया और दस्त प्रबंधन के बारे में विस्तार पूर्वक बताया। जागरण पहल और रेकिट इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित परियोजना डेटॉल डायरिया नेट जीरो कार्यक्रम पर गांव गांव जाकर महिलाओ को स्वच्छता, शौचालय , टीकाकरण, स्तनपान, साबुन से हाथ धोना, ओ आर एस का घोल,और जिंक की उपयोगिता पर विस्तार पूर्वक बताया जा रहा है अभी तक 550 महिलाओ को प्रशिक्षण दिया जा चुका है और कुल 1000 महिलाओ को विश्व स्वास्थ्य संगठन के सात सूत्रों पर प्रशिक्षण दिया जाएगा। बी0सी0 राम गोविंद मौर्य बसखारी अंबेडकर नगर ने कहा कि महिलाओ के जागरूक होने से परिवार रहेगा स्वस्थ और सभी महिलाओ को दस्त प्रबंधन और विश्व स्वास्थ्य संगठन के सात सूत्रों पर विस्तार पूर्वक बताया।