मेधावियों को स्मार्ट फोन किया वितरित

प्रतापगढ़ – मां बच्ची स्मारक महाविद्यालय फतुहाबाद हीरागंज कुंडा प्रतापगढ में स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना के तहत मेधावी छात्र छात्राओं को स्मार्ट फ़ोन वितरित किया गया। प्राचार्य के सयोजन में मुख्य अतिथि पूर्व प्रमुख बाबागंज श्री हितेश प्रताप सिंह ने सत्र 2022 वा 2023 के मेधावियों को स्मार्ट फोन वितरित किया गया मेधावियों को फोन वितरित करते हुवे प्रमुख जी ने कहा की छात्र छात्राओं को मोबाइल प्राप्त होने से भविष्य में कैरियर बनाने में सहयोग मिलेगा। इस अवसर पर प्रबन्धक श्री यमुना प्रसाद सिंह अजय सिंह विजय सिंह ज्ञानेंद्र सोनू सिंह विनोद शुक्ला रामकुमार रणवत राकेश मिथुन राधेश्याम सीताराम आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *