विश्व कल्याण के लिए आयोजित हो रहा श्री लक्षचंडी महायज्ञ – डॉक्टर स्वामी राघवाचार्य जी महाराज

 

 

 

महेन्द्र कुमार उपाध्याय
अयोध्या । श्री लक्षचंडी महायज्ञ श्री लक्षगणपति महायज्ञ व श्री राम यज्ञ का शुभारंभ गुरुवार से होने जा रहा है। इस महायज्ञ के आयोजन के बारे में महामंडलेश्वर स्वामी प्रखर जी महराज और संयोजक जगद्गुरु डॉक्टर स्वामी राघवाचार्य जी महाराज ने संयुक्त प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि 17 दिवसीय इस अनुष्ठान में जगद्गुरु डॉक्टर स्वामी राघवाचार्य जी महराज के श्री मुख से श्री राम कथा, कथा व्यास श्री कृष्ण चंद्र शास्त्री उर्फ ठाकुर जी द्वारा श्रीमद्भागवत कथा के साथ साथ रामलीला का भी मंचन किया जाएगा। इस विशाल महायज्ञ में 1500 विद्वान ब्राह्मणों द्वारा दुर्गा सप्तशती का 1 लाख पाठ किया जाएगा। महामंडलेश्वर स्वामी प्रखर जी महाराज ने ये भी बताया कि इस महायज्ञ में जो भी संकल्प लिया जाएगा निश्चित ही उसके सक्रात्मक परिणाम सामने आएंगे। फिलहाल राम की नगरी अयोध्या में ये पहला मौका होगा जिसमें श्री लक्षचंडी महायज्ञ, श्री लक्षगणपति महायज्ञ व श्री राम यज्ञ आयोजित हो रहा है। इस सम्पूर्ण कार्यक्रम को बेहतर तरीके से संपन्न कराने के लिए विशाल काय पंडाल, 100 कुंडीय विशाल यज्ञशाला तथा भक्तो के ठहरने की बेहतरीन व्यवस्था सरयू तट पर की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *