आपत्तिजनक पोस्ट करने वाला वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

 

बस्ती 21 फरवरी उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में थाना मुण्डेरवा पुलिस द्वारा सोशल मीडिया पर(इंस्टाग्राम) आपत्तिजनक पोस्ट वाले वांछित अभियुक्त को कर लिया गया है।पुलिस अधीक्षक  बस्ती  गोपाल कृष्ण चौधरी द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक  बस्ती  ओमप्रकाश सिंह के पर्यवेक्षण में एवं  क्षेत्राधिकारी महोदय रूधौली  प्रमोद कुमार राय के कुशल निर्देशन में थानाध्यक्ष मुण्डेरवा  कमलेश कुमार के नेतृत्व में मुण्डेरवा पुलिस द्वारा थाना मुण्डेरवा पर पंजीकृत मु0अ0सं0 14/2024 धारा 153A आईपीसी से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त को आज दिनांक 21.02.2024 को ग्राम जगदीशपुर नटबाग से समय करीब 14.41 बजे गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही पूर्ण कर मा0 न्यायालय बस्ती रवाना किया गया है।गिरफ्तार अभियुक्त . मेराज अहमद पुत्र अकबर अली उम्र लगभग 21 वर्ष निवासी जगदीशपुर नटबाग थाना मुण्डेरवा जनपद बस्तीका निवासी है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *