बहराइच – पुलिस अधीक्षक वृन्दा शुक्ला जनपद बहराइच द्वारा अपराध की रोकथाम एवं अपराधियो व वांछित/वारण्टी अपराधियो की गिरफ्तारी के सम्बन्ध मे चलाये जा रहे अभियान के अनुक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक महोदय (ग्रामीण), डा0 पवित्र मोहन त्रिपाठी व श्रीमान क्षेत्राधिकारी महोदय नानपारा श्री राहुल पाण्डेय के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक रूपईडीहा शमशेर बहादुर सिंह के कुशल नेतृत्व में गठित पुलिस टीम चौकी इंचार्ज बाबागंज रामगोविन्द वर्मा, चौकी इंचार्ज चिकनिया रामसुधार यादव मय हमराही पुलिस बल द्वारा आज दिनांक 21.02.2024 को मा0 न्यायालय CJM बहराइच द्वारा जारी गिरफ्तारी अधिपत्र सम्बंधित मु0न0 1907/22 राज्य प्रति साबितराम आदि धारा 188/278 भादवि थाना रुपईडीहा अ0स0 452/2020से सम्बन्धित वारण्टी रहीश अहमद पुत्र इस्माइल नि0 सुजौली थाना रूपईडीहा जनपद बहराइच को उसके घर से माननीय न्यायालय द्वारा निर्गत गिरफ्तारी प्रपत्र से अवगत कराते हुए गिरफ्तार किया गया । तत्पश्चात मा0 न्यायालय CJM बहराइच द्वारा जारी गिरफ्तारी अधिपत्र सम्बंधित मु0न0 1868/07 राज्य प्रति रामबाबू आदि धारा 323/504 भादवि थाना रुपईडीहा अ0स0 72/2006 से सम्बन्धित वारण्टीगण 01. रामबाबू पुत्र रमेश चन्द्र गुप्ता 02. प्रहलाद कुमार पुत्र रमेश चन्द्र गुप्ता नि0गण पुरानीबाजार कस्बा बाबागंज थाना रूपईडीहा जनपद बहराइच को उनके घर से माननीय न्यायालय द्वारा निर्गत गिरफ्तारी प्रपत्र से अवगत कराते गिरफ्तार किया गया । आवश्यक कार्यवाही करने के बाद गिरफ्तारशुदा वारण्टीगण को पेशी हेतु संबंधित माननीय न्यायालय सदर बहराइच रवाना किया गया ।
वारण्टीगण का नाम पता
01. रहीश अहमद पुत्र इस्माइल नि0 सुजौली थाना रूपईडीहा जनपद बहराइच
02. रामबाबू पुत्र रमेश चन्द्र गुप्ता नि0 पुरानीबाजार कस्बा बाबागंज थाना रूपईडीहा बहराइच
03. प्रहलाद कुमार पुत्र रमेश चन्द्र गुप्ता नि0 पुरानीबाजार कस्बा बाबागंज थाना रूपईडीहा बहराइच
गिरफ्तार करने वाले अधि0 / कर्मचारीगण का विवरण में उ0नि0 रामगोविन्द वर्मा चौकी इंचार्ज बाबागंज , हे0का0 नरेन्द्र गुप्ता , का0 भरत कुमार थाना रुपईडीहा जनपद बहराइच ।