बस्ती । परिषदीय विद्यालयों में लगातार चोरी की घटनाओं से शिक्षक परेशान हैं और सम्बंधित थानों में मुकदमें भी दर्ज नहीं किये जा रहे हैं। इन सवालों को लेकर सोमवार को उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला मंत्री बालकृष्ण ओझा के नेतृत्व में शिक्षकों के एक प्रतिनिधि मण्डल ने जिलाधिकारी के प्रशासनिक अधिकारी और पुलिस अधीक्षक के पी.आर.ओ. को ज्ञापन सौंपा। मांग किया कि परिषदीय विद्यालयों में लगातार चोरी की घटनाओं को पुलिस प्रशासन द्वारा नजर अन्दाज किया जा रहा है। मुकदमा न दर्ज होने की स्थिति में प्रधानाध्यापक विवशता में रजिस्टर्ड पत्र भेजते हैं उस पर भी कोई कार्रवाई नहीं हो रही है।
ज्ञापन सौंपने के बाद संघ के जिला मंत्री बालकृष्ण ओझा ने बताया कि उन्हें जानकारी दी गई है कि सल्टौआ विकास खण्ड क्षेत्र के पूर्व माध्यमिक विद्यालय बालेडाही, बसडिलिया, रूधौली विकास खण्ड क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय कुचुरूआ, अठदेउरा और पूर्व माध्यमिक विद्यालय पैडा और कूडी चौराहा स्कूलों से चोर मध्यान्ह भोजन का राशन, बरतन, गैस सिलेन्डर आदि चुरा ले गये। इससे मध्यान्ह भोजन प्रभावित हो रहा है। स्थानीय पुलिस स्कूलों में हो रही चोरी की घटनाओं पर गंभीर नहीं है।
संघ के जिला कोषाध्यक्ष दुर्गेश यादव ने मांग किया कि चोरी की घटनाओं का मुकदमा दर्ज कराने के साथ ही उनका शीघ्र खुलासा कर सामानों की बरामदगी करायी जाय। ज्ञापन देने वालों में जिला उपाध्यक्ष सुधीर तिवारी, प्रवीन श्रीवास्तव, संयुक्त मंत्री राजेश गिरी, हरेन्द्र यादव, सन्तोष मिश्र, वीरेन्द्र शुक्ल, मुरलीधर, आशाराम यादव, विवेक सिंह, सर्वेश यादव, सनद पटेल, अखिलेश पाण्डेय, रवि प्रताप सिंह, शिवरतन, रामभवन यादव, विजय राव के साथ ही अनेक शिक्षक और संघ पदाधिकारी शामिल रहे।

Post Views: 376