चुनाव चिन्ह बदलने से पार्टी खत्म नहीं होती, बोले शरद पवार,

अनुराग लक्ष्य, 19 फरवरी
सलीम बस्तवी अज़ीज़ी,
मुम्बई संवाददाता ।
किसी इंसान या उसकी पार्टी या किसी संगठन का नाम ओ निशान तब तक खत्म नहीं होता, जब तक उस इंसान का साहस और धैर्य जीवित रहता है। यह बात पूरी तरह शरद पवार पर लागू होती हैं।
बताते चलें कि इस वक्त शरद पवार भी बारामती के दौरे पर हैं। इस लिए उनके आवास गोविंद बाग पर कार्यकर्ताओं का हुजूम देखने को मिल रहा है। इस अवसर पर शरद पवार ने अपने उदगार में कहा कि नई पार्टियां आती हैं लेकिन इस देश में कभी ऐसा नहीं हुआ कि जिसने पार्टी बनाई हो उसे ही पार्टी से हटा दिया जाए। यह निर्णय कानून का पालन नहीं करता है इसलिए हम सुप्रीम कोर्ट गए हैं। मुझे उम्मीद है, नतीजा अच्छा आएगा।
शरद पवार ने अपने कार्यकर्ताओं से पुरजोर लहजे में कहा कि अगर किसी संगठन का परतीक चिन्ह हटा दिया जाए तो उसका अस्तित्व खत्म नहीं हो जाता बल्कि हमें अब आगे यह सोचना है कि हैं उसे किस तरह और मजबूती प्रदान कर सकते हैं ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *