आनरेबुल चार्ज धारकों की बैठक में सहभागिता अनिवार्य- डॉ. प्रभात कुमार

बस्ती। भारत स्काउट एवं गाइड उत्तर प्रदेश महानगर लखनऊ के तत्वाधान में एक दिवसीय आनरेबुल चार्ज धारक एलटी और एएलटी की आवश्यक बैठक एवं प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम दिनाँक 18 फरवरी दिन रविवार को सीएमएस गोमती नगर लखनऊ में आयोजित किया गया है यह जानकारी आईटी हेड अदनान हाशमी ने दिया, प्रादेशिक मुख्यायुक्त डॉ प्रभात कुमार ने स्पष्ट किया की सभी ट्रेनर अपने दायित्व के निर्वहन हेतु बैठक में पूर्ण मनोयोग से प्रतिभाग करना सुनिश्चित करें, प्रादेशिक सचिव आनन्द सिंह रावत ने बताया कि सभी के लिए पत्र पूर्व में जारी किया जा चुका है, प्रादेशिक प्रशिक्षण आयुक्त अरविंद कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि हमारे सम्मानित ट्रेनर संवाहक के रूप में कार्य करते हैं, गुणवत्ता पूर्ण प्रशिक्षण, परिवर्तनों की जानकारी, आगामी वर्ष की कार्य योजना, नीति निर्धारण हेतु सब की सहभागिता अनिवार्य है, उल्लेखनीय है कि इसी बैठक में जनपद बस्ती से सहायक प्रादेशिक संगठन कमिश्नर राकेश कुमार सैनी, जिला प्रशिक्षण आयुक्त गाइड सत्या पाण्डेय, जिला प्रशिक्षण आयुक्त स्काउट कुलदीप सिंह, सहायक लीडर ट्रेनर प्रमाण पत्र प्राप्त करने हेतु भूपेश कुमार सिंह, सहायक लीडर ट्रेनर अमरचन्द्र वर्मा, अमित कुमार शुक्ल आदि की सहभागिता रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *