बेगम खैर गर्ल्स इंटर कालेज की प्रधानाचार्या मुस्लिमा खातून ने मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि को अंगवस्त्र भेंट कर किया सम्मानित 

बेगम खैर गर्ल्स इंटर कालेज में वार्षिकोत्सव सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ धूम धाम से मनाया गया

बस्ती – आज दिनांक 15/02/2024 को बेगम खैर गर्ल्स इंटर कालेज वार्षिकोत्सव सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच बड़े धूम-धाम से मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सह जिला विद्यालय निरीक्षक बस्ती विकास श्रीवास्तव एवं विशिष्ट अतिथि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अनूप कुमार विवारी रहे।
कार्यक्रम का शुभारम्भ बेगम खैर गर्ल्स इंटर कालेज की छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया । इसके बाद विद्यालय की प्रधानाचार्या मुस्लिमा खातून में मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि को अंगवस्त्र भेट कर उनका स्वागत एवं आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर छात्राओं को सम्बोधित करते हुए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी एवं सह जिला विद्यालय निरीक्षक ने कहा कि सफलता का कोई शार्ट कर नहीं होता केवल कठिन परिश्रम के माध्यम से ही सफलता अर्जित की जा सकती है । और परीक्षा का तनाव कभी अपने ऊपर हावी होने न दें । विद्यालय की प्रधानाचार्या मुस्लिमा खातून ने समय निकालकर कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए सह जिला विद्यालय निरीक्षक बस्ती एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी एवं मीडिया बन्धुओं को धन्यवाद ज्ञापित किया।
कार्यक्रम का संचालन विद्यालय की प्रवक्ता अंजुम परवीन ने बहुत ही खूबसूरत अन्दाज में किया । कार्यक्रम की सफलतापूर्ण आयोजन मे विद्यालय की प्रवक्ता अलका पाण्डेय, शवाना अजुम , रीता देवी, खालिदा परवीन, नुसरत फात्मा, आरिफा खातून, नजराना वतुल, प्रेमलता, नाजिरा शकील, सावित्री उपाध्याय आदि का विशेष योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *