वैष्णो प्रताप का दिल्ली विश्वविद्यालय में शोध के लिये चयन

 बस्ती। बस्ती सदर विकासखण्ड के समसपुर निवासी भीम सिंह सव इस्पेक्टर आर.पी.एफ. के पुत्र वैष्णो प्रताप सिंह का पी0एच0डी0 में इतिहास बुद्धिस्ट विषय पर शोध के लिए दिल्ली विश्वविद्यालय में चयन हुआ है। वैष्णो प्रताप सिंह की प्रारंभिक शिक्षा गांव से शुरू होने के बाद हाई स्कूल एवं इन्टर की शिक्षा सरस्वती विद्यामन्दिर रामबाग से हुई। यहॉ प्रथम श्रेणी में परीक्षा पासकर स्नातक एवं परास्नातक की शिक्षा दिल्ली विश्वविद्यालय से इतिहास विषय से उत्तीण कर आगे पी.एच.डी. में शोध करने का अवसर मिला।  

वैष्णो प्रताप सिंह ने इस उपलब्धि का श्रेय अपने गुरूजनों के साथ माता-पिता को दिया है। इनके चयन पर सांसद प्रतिनिधि जगदीश प्रसाद शुक्ल, विकासभवन कर्मचारी संघ के अध्यक्ष रामअधार पाल पूर्व प्रधान संजय सिंह,रघुपति सिंह, अजुर्न उपाध्याय,शनि शुक्ल सहित तमाम लोगो ने प्रसन्नता व्यक्त किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *