## ऋषि दयानंद २०० वी
जन्म जयंती
##आचार्य सुरेश वैदिक प्रवक्ता
🍁🍁 ओ३म् 🍁🍁
🥝 संगम में विहंगम दृश्य 🥝
🪷 बस्ती बनी छोटा टंकारा 🪷
महर्षि दयानंद सरस्वती जी २००वीं जन्म जयंती के अवसर पर आज प्रथम दिवसीय कार्यक्रम इस प्रकार रहे।
🔥 वैदिक अग्निहोत्र 🔥
🌴 प्रतिष्ठित यजमान 🌴
[१] राम प्रकाश जी सपरिवार।
[२] उमाशंकर जी सपरिवार।
[३] पवन कुमार सपरिवार।
[४] संतोष जी सपरिवार।
[५] उपेन्द्र जी सपरिवार।
🔥 यज्ञ वेदी श्रृंगार 🔥
बहन किरन वाला आर्या व बहन सीमा आर्या ने यज्ञ शाला का अति सुन्दर चित्र कला से अप्रतिम श्रृंगार किया
🚗 अभूतपूर्व शोभायात्रा 🚗
आर्य समाज लालगंज से प्रारंभ होकर शोभायात्रा रामनरेश लवकुश इंटर कालेज बारीघाटा तक पहुंची।
शोभायात्रा के प्रारंभ में डी०जे० द्वारा देशभक्ति के गीत और अंतिम डी०जे० में ## ऋषि_गाथा का मार्मिक वर्णन।
🌻 नारी शक्ति की पदयात्रा 🌻
आर्य समाज मंदिर टांडा की बहिन किरन वाला आर्या व बहन सीमा आर्या व बहन चंद्रकला दूबे जी के नेतृत्व में ग्राम लाल गंज की नारी शक्ति पदयात्रा में महर्षि दयानंद सरस्वती का गुणगान करती हुई जा रही थी।
🐂 शोभायात्रा उद्बबोधन 🐂
जिला सभा के प्रधान ओमप्रकाश जी आर्य, आर्य समाज लालगंज के प्रधान गिरिजा शंकर दूबे,पंडिता रुक्मिणी जोशी,शिक्षक वरुण जी ने समय -समय पर शोभायात्रा को संबोधित किया।
🦚🦚 विशिष्ट अतिथि 🦚🦚
प्रबंधक श्री शिवप्रसाद तिवारी सदानंद उच्च माध्यमिक विद्यालय ग्राम ऐंठी व शिक्षक शिव-पूजन आर्य जी।उप -प्रधान जिला सभा सत्येन्द्र वर्मा बस्ती जी उपस्थित रहे।
🌹 शोभायात्रा सम्मान 🌹
लालगंज बाजार में मातृ-शक्तियों ने आमंत्रित विद्वान पं०नेम प्रकाश आधुनिक अर्जुन।पं० सुरेन्द्र सिंह। चंद्र मुनि वानप्रस्थी व वादक बुद्धदेव जी का पुष्प वर्षा से जगह -जगह पर सम्मान किया।
🌼 महर्षि दयानंद गुणगान 🌼
धन्य है तुझको ऐ ऋषि तूने हमें जगा दिया।।१।।
आई फौज दयानंद वाली अब रास्ता कर दो खाली।।२।।
वेदों का डंका आलम में बजवा दिया ऋषि दयानंद ने।।३।।
लहरायेगा लहरायेगा झंडा प्यारा ओम का।प्यारा झंडा ओम् का दुलारा झंडा ओम् का।।४।।
आर्यों का मेला,ये मेला बड़ा अलबेला,मेला दिखा दे मेरे साजना।।५।।
देश धर्म जाति की बचाई जिसने लाज है।
संपूर्ण शोभायात्रा में दयानंद के गीतों को सुनकर कर नर-नारी भाव विभोर हो रहे थे।इन गीतों को प्रधान गिरिजा शंकर जी। वरुण जी। राहुल दूबे जी।पंडिता रुक्मिणी जी। बुद्धि सागर जी। अभिषेक दूबे जी। ब्रह्मचारिणी गरिमा सामूहिक रूप से गा रही थी।
🖍️ विद्यालय परिवार 🖍️
शोभायात्रा के प्रथम श्रृंखला में राम नरेश लवकुश इंटर कालेज बारीघाटा के अध्यापकों व छात्र छात्राओं का अप्रतिम योगदान रहा।
प्रथम दिवस का प्रथम सत्र 🪷 देव यज्ञ🪷 व द्वितीय सत्र 🪷 शोभायात्रा के साथ सम्पन्न हुआ। तृतीय सत्र रात्रि ७बजे से रात्रि १०बजे तक चलेगा। इसी क्रम में दिनांक ११ व दिनांक १२ फरवरी के कार्यक्रम चलेंगे।
🍁 अति विशिष्ट कार्यक्रम 🍁
दिनांक १२ फरवरी को मध्यांतर सभा में 🏹 धनुर्विद्या 🏹 का प्रदर्शन होगा।
##आचार्य सुरेश जोशी ##
कार्यालय कक्ष आर्य समाज
मंदिर लालगंज बस्ती
समय ३ बजकर ४०मिनट