बस्ती9 फरवरी महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ शाखा बस्ती की जिलाध्यक्ष रतनबाला श्रीवास्तव ने बताया कि संघ के जिला कार्यकारिणी की बैठक 11 फरवरी रविवार को बैरिहवा स्थिति संघ कार्यालय पर होगी जिसमें जिला एवं परियोजना स्तरीय संघ पदाधिकारी भाग लेंगे।
एक विज्ञप्ति के माध्यम से उन्होंने बताया कि बैठक में संघ के जिला कार्यकारिणी समिति के चुनाव हेतु सम्मेलन की तिथि तय करने, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओ की समस्याओं, शोषण उत्पीड़न, विभाग द्वारा पुनः नया मोबाइल फोन एवं इन्टरनेट की धनराशि उपलब्ध कराने, लोकसभा चुनाव में आंगनवाड़ी कर्मियों की भूमिका तय करने, कोटेदारों द्वारा बच्चों का खाद्यान्न हडपने, संघ के विस्तार, 2012 के बाद आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं की एवं सुपरवाइजर, सीडीपीओ, लिपिक के भारी संख्या में रिक्त पदों पर नई भर्ती न होने से उत्पन्न कठिनाइयो आदि पर विचार-विमर्श किया जायेगा।
जिलाध्यक्ष रतनबाला श्रीवास्तव ने जिला एवं परियोजना स्तरीय संघ के पदाधिकारियों से रविवार की बैठक प्रत्येक परियोजना इकाई से कम से कम 05 पदाधिकारियों द्वारा भाग लेने का आग्रह किया है।

Post Views: 208