गोटवा बाजार में प्रशासन द्वारा अतिक्रमण हटाया गया

बस्ती –  जनपद बस्ती में अवैध अतिक्रमण को लेकर जिला प्रशासन शासन के निर्देशों पर काम करता नजर आ रहा है। इसी क्रम में वृहस्पतिवार को राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित गोटवा बाज़ार में स्थानीय प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए अतिक्रमण को हटवाया। इस दौरान सड़क किनारे दुकानदारों के साथ ही मकान स्वामियों द्वारा अवैध रूप से पक्का निर्माण के साथ ही सामान आदि रखकर अतिक्रमण कर लिया था जिससे आवागमन में लोगों को दुश्वारियों का सामना करना पड़ता था। जिलाधिकारी बस्ती के निर्देश पर उप जिलाधिकारी गुलाब चंद के नेतृत्व में कार्रवाई करते स्थानीय पुलिस व राजस्व विभाग की मदद से अतिक्रमण हटवाया। उप जिलाधिकारी ने दुबारा अतिक्रमण करने पर अतिक्रमणकारियों को कार्रवाई की चेतावनी भी दी। प्रशासन की इस कार्रवाई से अतिक्रमणकारियों में हड़कम्प की स्थिति बनी रही।

गोटवा बाजार में पूरी तरह से अतिक्रमण को साफ कराया। साथ ही दोबारा अतिक्रमण न करने का शख्स निर्देश दिया गया।

इस मौके पर अधिशासी अधिकारी रामकृष्ण चौधरी, थाना प्रभारी नगर संतोष कुमार, लेखपाल हरि सिंह, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अखिल यादव समेत तमाम लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *