12 ग्राम स्मैक के साथ एक नफर अभियुक्त को पुलिस टीम ने किया गिरफ्तार

बहराइच – जनपद बहराइच  श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदया बहराइच द्वारा अपराध एंव अपराधियो के विरुद्ध कार्यवाही एवं रोकथाम जुर्म जरायम के संबंध में दिये गये निर्देश के क्रम में श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक महोदय ग्रामीण डॉ0 पवित्र मोहन त्रिपाठी व श्रीमान क्षेत्राधिकारी महोदय मिहींपुरवा श्री राहुल पाण्डेय के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम जुर्म जरायम को रोकने हेतु प्रभारी निरीक्षक ददन सिंह के कुशल नेतृत्व में गठित टीम व एस0एसबी0 बल द्वारा दिनांक 07.02.2024 को थाना क्षेत्र अन्तर्गत भादापुरवा दा0 लौकाही से 01 नफर अभियुक्त रमेश चौधरी पुत्र भीरूआ थारू निवासी मधुवननगर पालिका -05 थाना मधुवन नगर जिला वर्दिया राष्ट्र नेपाल को 12 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया।

उल्लेखनीय है कि उ0नि0 सुरेशचन्द गिरी मय हमराह पुलिस बल के साथ देखभाल क्षेत्र चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति/वस्तु, रोकथाम जुर्म जरायम रोकथाम तस्करी में मामूर थे। दौरान चेकिंग अभियुक्त रमेश चौधरी उपरोक्त को भादापुरवा दा0 लौकाही से 12 ग्राम स्मैक नाजायज के साथ रंगे हाथों पकड़ा गया। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 56/2024 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर अभियुक्त को न्यायालय रवाना किया गया ।

गिरफ्तारी करने वाले पुलिस टीम में प्र0नि0 श्री ददन सिंह , उ0नि0 श्री सुरेशचन्द गिरी  , हे0कां0 रविन्द्र यादव , ए0सी0 श्री गौतम शर्मा मय एस0एस0बी0 बल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *