बस्ती – अपर पुलिस अधीक्षक बस्ती श्री ओम प्रकाश सिंह द्वारा क्षेत्राधिकारी हरैया की उपस्थिति में आज दिनांक 08.02.2024 को थाना छावनी का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाना परिसर, कार्यालय, महिला हेल्प डेस्क, साइबर हेल्प डेस्क, CCTNS कार्यलय, हवालात, मेस, बैरक, आदि का निरीक्षण कर अभिलेखो के रख-रखाव व परिसर की साफ-सफाई हेतु संबंधित को आदेशित किया गया, साथ ही आगामी चुनाव के दृष्टिगत आपराधिक तत्वों/ गतिविधियों पर अंकुश लगाने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। इस दौरान थानाध्यक्ष छावनी व अन्य अधिकारी/ कर्मचारी गण मौजूद रहे।