आज का वेद प्रचार-आचार्य सुरेश जोशी

🏵️🏵️ ओ३म् 🏵️🏵️
#महर्षि जन्म जयंती २०० वीं
🌻 आज का वेद-प्रचार🌻
🌼 प्रातः कालीन सत्र 🌼
सुप्रसिद्ध आर्य श्रीमान कौशल सिंह जी के परिवार में यज्ञ-सत्संग का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। संपूर्ण परिवार ने महर्षि जन्म जयंती पर उपस्थित होने की प्रतिबद्धता दोहराई।
🌼 मध्यांतर कार्यक्रम 🌼
सरस्वती ज्ञान मंदिर विहरा बाजार में विद्यार्थियों व अध्यापकों ने मिल अग्निहोत्र सम्पन्न किया।बालक/बालिकाओं ने गायत्री मंत्र का वाचन किया और सामूहिक अर्थ पाठ भी किया।
🏹 बाण विद्या प्रदर्शन 🏹
महर्षि दयानंद सरस्वती जन्म जयंती दिवस १२ फरवरी को आधुनिक अर्जुन द्वारा धनुर्वेद का प्रदर्शन होगा।जो भारत की दुनिया को अनुपम देन है। छात्र/छात्राओं में भारत की इस प्राचीन विद्या को देखते की जिज्ञासा बढ़ी है।
🌴 अपराह्न कार्यक्रम 🌴
सदानंद उच्च माध्यमिक विद्यालय ग्राम ऐंठी में इतिहास विषय पर विद्यार्थियों व छात्र/ छात्राओं के साथ संवाद प्रारंभ हुआ। जिसमें स्त्री शिक्षा,बाल विवाह,विधवा विवाह,गो-संवर्धन जैसे अनेक समाज सुधार के कार्यक्रमों पर परिचर्चा की जिन्हें समाज को जागरूक करने के लिए महर्षि दयानंद सरस्वती ने चलाया था।
विद्यालय के प्रबंधक श्रीमान शिव-प्रसाद तिवारी जी ने संकल्प लिया है कि शीघ्र ही वैदिक धर्म प्रशिक्षण सत्र लगाकर छात्रों को वैदिक धर्म की शिक्षाओं से अवगत कराया जायेगा।
🥝🥝 वैदिक भजन 🥝🥝
अवकाश प्राप्त प्रशासनिक अधिकारी श्री सत्येन्द्र जी द्वारा वैदिक भजनों का अमृतपान कराया गया।
🍁🍁 संस्कार सत्र 🍁🍁
तुलसी तिवारी जीके सुपुत्री का नाम करण संस्कार हुआ और उसे वैदिक नाम 📙 वेदांजलि 📙 इस पवित्र नाम से अलंकृत किया गया।
🪷 रात्रिकालीन सह भोज🪷
ऋषि मंतब्यों से प्रेरित आदरणीय शिक्षक शिव-पूजन जी द्वारा ग्राम देवता प्रचारकों को विशुद्ध गाय के घृत व गो-मय कंडों से परिशुद्ध भोजन प्रसाद रुप में कराया।
🦚 संगम में वेद सत्संग 🦚
समस्त ग्रामीण प्रजा-जनों ने शिव-संकल्प लिया है कि १०,११,१२ फरवरी २०२४ आर्य समाज मंदिर लालगंज में महर्षि दयानंद सरस्वती की २००वीं जन्म शताब्दी में सपरिवार पहुंचेंगे।
🕉️ आर्य समाचार पत्र 🕉️
मंडल बस्ती पत्रकार एसोशियशन अध्यक्ष विनोद उपाध्याय जी ##अनुराग लक्ष्य के माध्यम से निरंतर सूचनाएं प्रेषित कर रहे हैं।
आचार्य सुरेश जोशी
🏵️ प्रसारण केंद्र कक्ष 🏵️
ग्राम कौड़ीकोल बस्ती
🌻 रात्रिकाल ८.३० मिनट 🌻

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *