राम सबके है- प्रधानमंत्री

 

अयोध्या 22 जनवरी राम अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, कि”इस शुभ घड़ी की आप सभी और समस्त देशवासियों को बहुत-बहुत बधाई। मैं अभी गर्भगृह में ऐश्वर्य चेतना का साक्षी बनकर आप सबके सामने उपस्थित हुआ हूं। कितना कुछ कहने को है लेकिन कंठ अवरुद्ध है।उन्होंने कहा कहा, कि हमारे राम लला अब टेंट में नहीं रहेंगे, वे अब दिव्य मंदिर में रहेंगे। मेरा पक्का विश्वास है कि जो घटित हुआ है उसकी अनुभूति देश और दुनिया के कोने-कोने में रामभक्तों को हो रही होगी। यह क्षण अलौकिक है… यह माहौल, यह घड़ी हम सब पर प्रभु श्री राम का आशीर्वाद है।अयोध्या: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “आज से हजार साल बाद भी लोग आज की इस तारीख की, आज के इस पल की चर्चा करेंगे। ये कितनी बड़ी राम कृपा है कि हम सब इस पल को जी रहे हैं और इसे साक्षात घटित होते देख रहे प्रधानमंत्री ने कहा, कि मैं आज प्रभु श्री राम से क्षमा याचना भी करता हूं। हमारे पुरुषार्थ, त्याग, तपस्या में कुछ तो कमी रह गई होगी कि हम इतनी सदियों तक यह कार्य कर नहीं कर पाए। उन्होंने कहा कि आज से नए  समय की शुरुआत है हम सब शपथ ले कि भारत के नवनिर्माण में आज से जुट जाएं। राम सबके है इस बात को महसूस करने की आवश्यकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *