भगवान श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा देश के लिए गौरव का पल – रमेश कुमार वर्
महेन्द्र कुमार उपाध्याय/अनुराग लक्ष्य संवाददाता
महबूबगंज अयोध्या । माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के आवाहन पर भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर सभी मंदिरों पर साफ सफाई और दिनांक 22 जनवरी को प्रत्येक मन्दिर के साथ हर घर पर इस खुशी के मौके पर एक एक दीपक जलाने का आवाहन किया गया था ।जिसके क्रम में मंदिरों की साफ सफाई में सभी ग्रामवासियों द्वारा सफाई कार्य किया गया । मण्डल मंत्री भारतीय जनता पार्टी रमेश कुमार वर्मा ( ग्राम प्रधान ग्राम पंचायत हरदी) के नेतृत्व में आज लालचंद बाबा पर सफाई कार्य किया गया और सभी को ग्राम प्रधान द्वारा सफाई और दीपक जलाने की अपील की । श्री वर्मा ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने जो ऐतिहासिक कार्य कर दिया है । वह हिंदुत्व की एक मिशाल हैं । लालचंद बाबा पर साफ सफाई के अवसर पर मण्डल मंत्री भारतीय जनता पार्टी रमेश कुमार वर्मा ( ग्राम प्रधान ग्राम पंचायत हरदी) वेद प्रकाश तिवारी, दुर्गा तिवारी, आभा तिवारी पंचायत सहायक, राम निरंजन प्रजापति, लाल बहादुर प्रजापति , राम विशाल प्रजापति , रौनक तिवारी दुर्गेश तिवारी, रंजीत प्रजापति, राम विशाल प्रजापति, शिव नारायण तिवारी, दीपक तिवारी, बुधिराम , विनोद शर्मा, निलेश प्रजापति, राम सूरत, रंजीत, जगदीश विश्वकर्मा, पप्पू चौहान, हरिद्वार वर्मा, सचिन सहित गांव के कई लोग मौजूद रहे ।