देशभक्ति गीत प्रस्तुत कर दी गई विनम्र श्रद्धांजलि

 

अयोध्या17 जनवरी शहीद स्मारक सेवा समिति अयोध्या द्वारा अमर जवान मंगल पांडे चौक स्थित शहीद स्मारक पर अध्यक्ष राजेंद्र प्रताप सिंह पूर्व पुलिस उपाधीक्षक के निर्देशन पर 15 जनवरी सेना दिवस पर मुख्य अतिथि कर्नल सी पी सिंह विशिष्ट अतिथि सहदेव सिंह पूर्व पुलिस उपाधीक्षक, प्रीतम सिंह नत पूर्व पुलिस अधीक्षक ने पुष्प अर्पित कर सेना के जांबाज शहीदों को श्रद्धांजलि दिया। तत्पश्चात सेना के शहीद मदन गोपाल पाण्डेय की वीर नारी गंगोत्री पाण्डेय व सीमा पर वीर गति पाने वाले उदय प्रताप की वीर नारी रेखा देवी तथा जांबाज साहसिक वायु सेना अधिकारी विनोद बहादुर मिश्रा,1971 युद्ध के जांबाज सूबेदार ओमप्रकाश यादव,ना सूबेदार दलजीत सिंह व सूबेदार मेजर आर पी शुक्ला का शाल ओढ़ाकर मुख्य अतिथि कर्नल सी पी सिंह विशिष्ट अतिथि सहदेव सिंह पूर्व पुलिस उपाधीक्षक, प्रीतम सिंह नत पूर्व पुलिस अधीक्षक अध्यक्ष राजेंद्र प्रताप सिंह पूर्व पुलिस उपाधीक्षक सूबेदार मेजर प्रदीप कुमार सिंह रीना द्विवेदी ने सम्मानित किया गया। अवध रत्न गायक मोहन शास्त्री व कुमारी रश्मि के देश भक्ति के गीतों ने उपस्थित लोग झूम उठे। संचालन ओमप्रकाश सिंह नाहर ने किया
मुख्य अतिथि कर्नल सी पी सिंह ने कहा कि हमारी सेना के बलिदान से देश सुरक्षित है। सैनिक को सिर्फ सम्मानचाहिए। शहीद स्मारक सैनिको के बलिदान, देश में शहीद की आन बान शान की धरोहर है। आइए हम सब मिलकर इस सलाम करे कार्य कर्म में प्रमुख रूप से प्रीतम सिंह नत पूर्व पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार शर्मा, सूबेदार मेजर प्रदीप सिंह, सूबेदार मेजर आर पी शुक्ला, सूबेदार ओमप्रकाश यादव ना सूबेदार दलजीत सिंह, कवींद्र साहनी रीना द्विवेदी अभय कुमार सिंह एडवोकेट शहीद परिवार के डा विजय बहादुर सिंह, डॉ राधेश्याम चौधरी, परमजीत कौर, सुमन दुबे महिला शक्ति अध्यक्ष रीना द्विवेदी श श्रीशि रानी शर्मा, शांन्ति गुप्ता पायल जायसवाल रूही खान, परमिनदर कौर सुषमा श्रीवास्तव उर्मिला देवी, सुनीता यादव धर्म सेना की प्रज्ञा श्रीवास्तव, नीलम मिश्रा ,पुनम रावत समिति के सचिव सचिन सरीन, आदित्य अरगवाल, सुरेश प्रताप सिंह डॉ आभा सिंह ने शहीद को श्रद्धांजलि अर्पित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *