शंखनाद और स्वास्ति वाचन से शुरू हुआ स्वच्छ तीर्थ अभियान
-मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लता मंगेश्कर चौक पर लगाई झाडू
अयोध्या १४ जनवरी उत्तर प्रदेश में आज से स्वच्छता अभियान चला इसी क्रम में रामलला के आगमन के एक सप्ताह पहले रविवार को धर्मंनगरी पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लता मंगेश्कर चौक पर झाड़ू लगाकर स्वच्छ तीर्थ अभियान की शुरुआत की। स्वच्छ तीर्थ अभियान के अवसर पर वैदिक ब्राह्मणों ने शंखनाद और स्वास्ति वाचन किया। यहां श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र महासचिव चंपत राय ने सीएम का किया स्वागत किया। अयोध्या सांसद लल्लू सिंह के साथ परिवहन मंत्री दयाशंकर भी शामिल रहे।
विशेष अवसर पर मुख्यमंत्री ने हरी झंडी दिखाकर नगर निगम के स्वच्छता वाहनों को रवाना भी किया। अयोध्या को स्वच्छतम नगरी बनाने और यहां के सभी धार्मिक, पर्यटन, तीर्थ स्थलों, सार्वजनिक स्थलों पर सफाई का संदेश देते हुए मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से रामलला के आगमन के अवसर पर साफ-सुथरा-स्वच्छ बनाने का आह्वान किया।
शिक्षकों, विद्यार्थियों, मंगल दलों, सेवादाताओं को अभियान से जोड़ें
मुख्यमंत्री ने कहा कि 500 वर्षों की प्रतीक्षा समाप्त कर प्रभु का आगमन हो रहा है। हर रामभक्त अपने आराध्य का अभिनन्दन करने को उत्सुक है। उन्होंने कहा कि पूरे सप्ताह तक हर गांव-नगर, धार्मिक, पर्यटन, तीर्थ स्थलों, सार्वजनिक स्थलों पर सफाई का अभियान चलाया जाए। इस अभियान से शिक्षकों, विद्यार्थियों, मंगल दलों, सामाजिक कार्यकर्ताओं को जोड़कर अयोध्या समेत पूरे प्रदेश को स्वच्छ रखा जाए। मुख्यमंत्री जी ने कहा कि सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग न करने के लिए जनजागरुकता बढाएं। मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय, अयोध्या के प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही, परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह, सांसद लल्लू सिंह, महापौर गिरीश पति त्रिपाठी, जिला पंचायत अध्यक्ष मौजूद रहे।