बन्द कमरे में अंगीठी जलाकर न सोए  डीएम ने जनपदवासियों से की अपील

बहराइच 12 जनवरी। जिलाधिकारी मोनिका रानी ने आमजन से अपील की है कि शीतलहर व ठंड से बचाव के लिए कोयले की अंगीठी/हीटर का प्रयोग करते समय सावधानी बरते तथा कमरे में शुद्ध हवा का आवागमन/वायु संचार बनाये रखें ताकि कमरे में विषाक्त/जहरीला धुआ एकत्र न हो। रात्रि में सोते समय बन्द कमरे में हीटर/अंगीठी का प्रयोग कदापि न करें। बन्द कमरे में हीटर/अंगीठी के प्रयोग से कार्बन मोनो आक्साइड का स्तर बढ़ने तथा ऑक्सीजन का स्तर घट जाने से अक्सर दम घुटने से लोगों की मौत भी हो सकती है। डीएम ने लोगों से अपील की है कि रात को बन्द कमरे में अंगीठी जलाकर न सोये, अपने तथा अपने परिवार के स्वास्थ्य का ख्याल रखें।

:ःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःः

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *