बस्ती 12 जनवरी ,जिला उद्योग बन्धु समिति की बैठक जिलाधिकारी अन्द्रा वामसी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुयी। जिसमें विद्युतभार स्वीकृति, निवेशमित्र पोर्टल, एक जनपद एक उत्पाद, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, रोजगारपरक ऋण योजना सहित अन्य बिन्दुओं पर गहन समीक्षा किया गया। बैठक में जिलाधिकारी ने निवेशमित्र पोर्टल पर विभागवार लम्बित 71 मामलों में संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि तत्काल उसका निस्तारण किया जाय। उन्होने राजकीय मिनी औद्योगिक आस्थान, गौर के संबंध में संबंधित उप जिलाधिकारी के माध्यम से अन्य जगह जमीन को चिन्हित कर निर्माण कराने के लिए निर्देशित किया है।
जिलाधिकारी ने ग्लोबल इन्वेस्टर समिट की समीक्षा में उन्होने पाया कि वर्तमान में 284 एम.ओ.यू. हस्ताक्षरित हो चुके है, जिसमें 14226.85 करोड़ का पूॅजीनिवेश एवं 19330 का रोजगार प्रस्तावित है। बैठक में उन्होने पाया कि उद्यमियों को जमीन व ऋण संबंधी समस्याए आ रही है। इस संबंध में उन्होने उपायुक्त उद्योग को निर्देश दिया कि संबंधित अधिकारी से समन्वय स्थापित करते हुए प्रकरण का निस्तारण करायें।
बैठक का संचालन उपायुक्त उद्योग हरेन्द्र प्रताप ने किया। बैठक मे मुख्य राजस्व अधिकारी ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी, चेम्बर आफ इण्डस्ट्री के अध्यक्ष अशोक सिंह, सचिव हरीशचन्द्र शुक्ला, अनिल रैकवार, अधिशाषी अभियन्ता विद्युत मनोज कुमार सिंह, लीड बैंक मैनेजर आर.एन. मौर्या एवं विभागीय अधिकारी तथा उद्यमीगण उपस्थित रहे।
——–