सेवानिवृत्त कार्मिकों से पेशकार पद के लिए मांगे गये आवेदन

बहराइच 12 जनवरी। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बहराइच के सचिव विराट शिरोमणि ने बताया कि स्थाई लोक अदालत, बहराइच में पेशकार के एक पद लिए जिला न्यायालय अथवा कलेक्ट्रेट न्यायालय से सेवानिवृत्त इच्छुक कर्मचारी 25 जनवरी 2024 को अपरान्ह 04ः00 बजे तक जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बहराइच के कार्यालय (एडीआर भवन) में स्वयं अथवा डाक द्वारा आवेदन जमा कर सकते है। नियत तिथि व समय के पश्चात् प्राप्त होने वाले आवेदन पत्रों पर विचार नही किया जायेगा। इच्छुक अभ्यर्थी एडीआर भवन अथवा जनपद न्यायालय की वेबसाइट डिस्ट्रिक्ट ईकोर्ट डाट जीओवी डाट इन एैट बहराइच आवेदन पत्र डाउनलोड किया जा सकता है। श्री शिरोमणि ने बताया कि अधिकतम दो वर्ष के लिये एक निर्धारित मानदेय रू. 9000=00 प्रतिमाह पर अनुबन्धित कर नियुक्ति हेतु योग्य अभ्यर्थियो का चयन किया जाना है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *