रामायण मेले का हुआ समापन

 

अयोध्या।20 दिसमंबर सरयू की गोद में स्थित श्री राम कथा पार्क के पावन प्रागंण में रामायण मेला समित द्वारा 42वे रामायण मेला के अंतिम षष्टम दिवस का शुभारम्भ सुबह श्री अजय पाण्डेय की टीम द्वारा रामलीला के प्रसंग मे लंका विजय कर श्री राम जी की अयोध्या वापसी हुई , तत्पसचात श्री राम जी का राज तिलक किया जाता है का मंचन कलाकारों द्वारा किया गया ,अपराह्न के प्रवचन सत्र का सुभारम्भ डाक्टर सुनीता शास्त्री ने प्रज्ज्वलित कर के किया, गया श्री सुरेन्द्र पाल दास महाराज ने कहा की रामचरित मानस सुवाच्य ग्रंथ है, यानी की रामचरित मानस सभी व्यक्तियों के वाचन योग्य है, राम चरित मानस में जो भक्ति केवट को मिला है वैसी भक्ति किसी को नहीं मिला है, तुलसी द्वारा रचित विनय पत्रिका में कहा की भगवान राम ने कहा की जो स्वाद सबरी के बेर मे था वैसा स्वाद मां द्वारा खिलाए गए भोजन में भी नही था ” अगले क्रम में श्री कथा व्यास मोती लाल शास्त्री ने “सतगुरु महंतो की महानता की चर्चा ” पर प्रवचन किया.. तत्पसचातश्री आचार्य श्री जलेश्वर महराज ने परवचन में कहा की भगवान राम का नाम लेने से जीवन मात्र धन्य हो जाता है , प्रो. जनार्दन उपाध्याय ने विगत पांच दिवस से चल रहे रामायण मेला की महत्ता व उपलब्धता पर चर्चा की ,परवचन सत्र का समापन डा सुनीता शास्त्री के प्रवचन से हुआ उन्होंने कहा कि “सर्वोपारि श्री राम चरित्र है “, इस दौरान पूर्व सांसद डा निर्मल खत्री मौजूद रहे,मंच का संचालन श्री कमलेश सिंह ने किया तत्पशात सांयकाल सांस्कृतिक संध्या का सुभारम्मभ श्री आई जी प्रवीण कुमार , मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रशांत शुक्ला , न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रत्युष आनंद मिश्र एवम न्यायिक मजिस्ट्रेट श्रीमती सोनल उपाध्याय ने दीप प्रज्ज्वलित कर के किया इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम में लोक गायन के छेत्र से सुश्री रश्मि उपाध्याय ने सुंदर भजनों की प्रस्तुति दी अगले क्रम में लोकप्रिय जादूगर श्री राकेश श्रीवास्तव द्वार विभिन्न मनोरंजक ओर खतरों से भरे हुए जादू का प्रदर्शन किया , सुश्री कल्पना एस .वर्मन ने लोक गायन और नृत्य के माध्यम से लोक भजनों की प्रस्तुति दी ,सांस्कृतिक संध्या कार्यक्रम का समापन मशहूर गायक श्री दिवाकर दिवेदी के गाए भजनों से हुआ , जिनके गाए भजनों पर दर्शक दीर्घा में मौजूद श्रोता मंत्र मुग्ध रहे सांस्कृतिक संध्या कार्यक्रम का संचालन श्री शिवम मिश्र ने किया ,
कार्यक्रम में मुख्य रूप से डाक्टर जनार्दन उपाध्याय, नंद कुमार मिश्रा पेड़ा महाराज, एस एन सिंह , कमलेश सिंह , सुनीता शास्त्री संयोजक आशीष मिश्र आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *