बस्ती। जनपद के जिला अधिकारी अंद्रा वामसी के आदेशों के अनुपालन में उपजिलाधिकारी रुधौली आशुतोष तिवारी तथा तहसीलदार डॉ रवि यादव के द्वारा ग्रामीण क्षेत्र में जाकर गरीब असहाय व जरूरतमंद लोगों के बीच ठंडक के बढ़ते करण को देखते हुए कंबल का वितरण किया गया। सूबे के मुखिया योगी सरकार द्वारा हमेशा जरूरतमंद व असहाय लोगों की परेशानी को देखते हुए समय-समय पर शासन द्वारा मदद पहुंचाई जाती है जो वर्तमान समय में प्रशंनीय का कार्य है। इस कड़ाके की ठंड में असहयों की सेवा ही सरकार की मानवता एवं सेवा है। तहसील के उपजिलाधिकारी आशुतोष तिवारी ने कहा कि हमेशा लोगों की समस्याओं को दूर करना शासन की मंशा है। शासनादेश के अनुपालन में प्रशासन पूर्णतः संभव भूमिका निभा रहा है। वितरण कार्यक्रम के दौरान तहसीलदार रवि यादव,नायब तहसीलदार नीरज सिंह सहित राजस्व टीम मौजूद रही।